मुरादाबाद रेल मंडल में अब मुख्यालय की मर्जी से होगी रेलवे स्‍टेेशन के प्लेटफार्म की सफाई

मुरादाबाद रेल मंडल में अब मुख्यालय की मर्जी से होगी रेलवे स्‍टेेशन के प्लेटफार्म की सफाई

आर्थिक तंगी के कारण रेल प्रशासन काम रोकने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है। स्टेशन की सफाई के ल‍िए स्वीकृत वाशेब‍िल एप्रेन का निर्माण कार्य रोक दिया है। कोरोना संक्रमण के बाद लंबे समय तक काफी संख्या में ट्रेनों का संचालन बंद रहा। अभी पैसेंजर ट्रेनें नहीं चल रहीं हैं। इससे रेलवे की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। माल ढुलाई से आय बढ़ी है, लेकिन घाटे कम नहीं हुए हैं। रेलवे ने अधिकांश बड़े निर्माण कार्य को बंद कर दिया है। कई रेलवे स्टेशनों की आधुनिक मशीन से सफाई का ठेका तक निरस्त कर दिया गया है।

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के अधिकांश प्लेटफार्म की रेलवे लाइन वाशेब‍िल एप्रेन के ऊपर है। इससे ट्रेन जाते ही कर्मचारी पानी के प्रेशर से लाइन पर फैली गंदगी को साफ कर देते हैं। प्लेटफार्म संख्या पांच के नीचे वाशेब‍िल एप्रेन नहीं बनाया हुआ है। इससे ट्रेन जाने के बाद कर्मचार‍ियों को मैनुअल सफाई करनी पड़ती है।  मिट्टी व पत्थर होेने के कारण यहां ठीक तरह से सफाई नहीं हो पाती है। इससे ट्रेन जाने के बाद प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों को परेशानी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *