यूरोपियन स्पेस एजेंसी में चंद्रमा पर शोध करेगा सरकारी स्‍कूल में पढ़ा कांगड़ा का अनुज

यूरोपियन स्पेस एजेंसी में चंद्रमा पर शोध करेगा सरकारी स्‍कूल में पढ़ा कांगड़ा का अनुज

सूबे के एक लाल ने यूरोपियन स्पेस एजेंसी में जगह पाकर पहाड़ का नाम रोशन किया है। जी हां यहां बात हो रही है जिला कांगड़ा की नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जंदराह गांव के 25 वर्षीय अनुज चौधरी की। अनुज ने विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अंतरिक्ष अन्वेषण संस्था यूरोपियन स्पेस एजेंसी यानि ईएसए में विश्वभर में 12वें रैंक के साथ नियुक्ति पाई है। अनुज ईएसए में सिलेक्शन के बाद यूरोप रवाना हुए हैं। छोटे से गांव के मध्यमवर्गीय परिवार से तालुक रखने वाले अनुज के स्वजन अपने लाडले की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। इस संस्‍था का उदे्दश्‍य चंद्रमा सहित अन्‍य ग्रहों पर जीवन की संभावना तलाशना है।

25 साल के अनुज की पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई है। पहली से लेकर आठवीं तक अनुज गांव के ही मिडिल स्कूल जंदराह में पढ़े हैं, जबकि नवमीं तथा मैट्रिक बाबा बड़ोह में करने के बाद बाहरवीं कि परीक्षा ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां से पास की। बचपन से ही अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का सपना लिए अनुज ने मास्टर आफ साइंस की डिग्री स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से की, जबकि पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय से एमबीए किया।

अनुज अपनी लगन तथा मेहनत के बलबूते इस समय अमेरिका में एमआईटी से पीएचडी कर रहे हैं, जहां से अंतरिक्ष शोध की भूख के चलते उन्होंने यूरोपियन स्पेस एजेंसी में सिलेक्शन के लिए एग्जाम दिया था। अनुज ने इस एजेंसी में 12वें  रैंक के साथ अपनी जगह पक्की की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *