जल जीवन मिशन के तहत अपने ही बेटे के ठेके देने के आरोपी इंजीनियर सहित जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया
जल जीवन मिशन के तहत अपने ही बेटे के ठेके देने के आरोपी इंजीनियर सहित जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। पेयजल सचिव नितेश झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए। पौड़ी सब डिवीजन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा पर आरोप था कि उन्होंने अपने ही बेटे को ठेके दिए हैं। मामले की जांच जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने की। जांच में पता चला कि राकेश कुमार वर्मा ने अपने बेटे को एक वर्ष के अंतराल में जल जीवन मिशन की 11 योजनाएं और दो जिला योजनाएं आवंटित की।
Read more: https://www.amarujala.com/dehradun/uttarakhand-news-jal-sansthan-two-engineers-suspended?src=story-related-auto-amp
