उत्तराखंड में अब अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) ऑनलाइन माध्यम से लिखी जाएगी
उत्तराखंड में अब अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) ऑनलाइन माध्यम से लिखी जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एक ऑनलाइन एसीआर फॉर्मेट भी जारी किया है। विभाग अपने हिसाब से इसे मॉडिफाई कर सकेंगे। इसकी शुरुआत पीसीएस अफसरों से की जाएगी।
