उत्तराखंड में मुनस्यारी से कौसानी आ रहे सैलानियों के दो वाहन कपकोट के जसरौली के पास दुर्घटनाग्रस्त
उत्तराखंड में मुनस्यारी से कौसानी आ रहे सैलानियों के दो वाहन कपकोट के जसरौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच बंगाली सैलानियों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में दंपती भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से पीछे चल रहे टेंपो ट्रैवलर ने आगे चल रहे टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन खाई में जा गिरा जबकि आगे चल रहा वाहन सड़क पर पलट गया।
