उत्तराखंड में नई खेल नीति पर कैबिनेट ने मंगलवार को मुहर लगा दी
उत्तराखंड में नई खेल नीति पर कैबिनेट ने मंगलवार को मुहर लगा दी है। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही भोजनमाता और पीआरडी जवानों का मानदेय भी बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 30 प्रस्ताव लाए गए, जिनमें से 28 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। इनमें महत्वपूर्ण खेल नीति 2021 भी शामिल है।
