एक परिवार शादी से पहले आयोजित काकटेल पार्टी में मेहमानों की खातिरदारी में व्यस्त था और इस बीच चोरों ने घर से चार लाख रुपये व बाथरूम में लगी टोटियां पार कर दीं
मोहब्बेवाला में एक परिवार शादी से पहले आयोजित काकटेल पार्टी में मेहमानों की खातिरदारी में व्यस्त था और इस बीच चोरों ने घर से चार लाख रुपये व बाथरूम में लगी टोटियां पार कर दीं। इस घटना को चार व्यक्तियों ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने उनमें से तीन की पहचान कर ली है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
