रुड़की में बाइक सवार दंपती को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसी बस ने महिला को कुचल दिया

रुड़की में बाइक सवार दंपती को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसी बस ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि शादी की खुशियां भी पलभर में गम में बदल गई।

शमशेर खुशी-खुशी अपनी पत्नी और बेटे के साथ शादी में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें जरा भी इल्म नहीं था कि रास्ते में मौत पत्नी का इंतजार कर रही है। पत्नी की मौत से शमशेर और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *