किसान नेता राकेश टिकैत सरकार पर आज फिर गरजेंगे? यहां होगी महापंचायत
हरिद्वार जिले के लक्सर में बुधवार को किसान महापंचायत होनी है। महापंचायत का आयोजन कर रही भाकियू की तैयारियां भी हो चुकी हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की लक्सर में महापंचायत होनी है। महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सभास्थल पर पहुंचकर तैयारियां देखी। बाद में उन्होंने भाकियू के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभा की व्यवस्थाओं पर विचार किया।
पदाधिकारियों ने बताया कि सभा में मुख्य अतिथि के मंच के सामने सुरक्षा डी बनेगी। विशिष्ट अतिथियों व आम श्रोताओं के बैठने के लिए स्थान व पार्किंग भी बनाई जाएगी। बताया कि यूनियन ने दो सौ वालंटियर युवा व्यवस्था बनाने में योगदान देंगे। कोतवाल चौहान ने बताया कि सभा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थाने व कोतवाली से पुलिस बुलाई गई है। साथ ही पीएसी भी मांगी गई है।
