वार्षिक क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय का 52वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर छात्र वर्ग में संदीप सिंह और छात्रा में सोनिका असवाल चौंपियन बने। वहीं छात्र और छात्रा दोनों वर्ग के क्रिकेट में विज्ञान संकाय विजेता बना।
शुक्रवार को महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल व प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला ने संयुक्त रूप से किया। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि अब पढ़ाई के साथ ही खेलों के जरिये भी करियर बनाया जा सकता है। प्राचार्य प्रोफेसर गैरोला ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। सौ मीटर दौड़ में जगमोहन प्रथम, अंकित पंवार द्वितीय, प्रदीप सिंह तृतीय, छात्रा में सोनिका असवाल प्रथम, अंजली द्वितीय व शिक्षा तृतीय, गोला फेेंक में ऋषभ मखलोगा प्रथम, सोबेंद्र द्वितीय, पीयूष सिंह कोहली तृतीय, बैडमिंटन में आकाश गैरोला प्रथम, पवन द्वितीय, विश्वजीत सजवाण तृतीय, छात्रा में राधा राणा प्रथम, साक्षी भट्ट द्वितीय व राधिका तृतीय रहे। लंबी कूूद छात्र वर्ग में अंकित पंवार, आकाश, प्रदीप सिंह, छात्रा में सोनिका असवाल, खुशबू भारती, पिंकी राणा क्रमशरू पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। वहीं क्रिकेट के छात्र वर्ग में वाणिज्य संकाय व छात्रा में कला संकाय उप विजेता बना। क्रीड़ा प्रभारी बचन लाल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. डीडी पैन्यूली, प्रो. वासंतिका कश्यप, डॉ. दिवाकर, डा. रुचि, डॉ. डीपी पांडे, डॉ. कमल बिष्ट, विपिन चंद्र, डा. मनोज फोंदणी, डा. विश्वनाथ राणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *