कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते वक्ता। ————————————– सर्जरी से जुड़े चिकित्सकों व शोधार्थियों को नई तकनीकों से रूबरू कराया
एसआरएचयू जौलीग्रांट के जनरल सर्जरी विभाग की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एफआईएजीईएस-2022 का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक जुटे। विशेषज्ञों ने सर्जरी से जुड़े चिकित्सकों व शोधार्थियों को नई तकनीकों से रूबरू कराया।
शनिवार को एसआरएचयू जौलीग्राट में कॉन्फ्रेंस एफआईएजीईएस-2022 का शुभारंभ एचआईएचटी संस्थापक डॉ. स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि समय के साथ सर्जरी की तकनीकों में भी बदलाव आया है। इस तरह की कॉन्फ्रेंस का मकसद है कि इस क्षेत्र से जुड़े चिकित्सक अपने-अपने अनुभवों को साझा कर सकें, ताकि इसका फायदा मरीजों को उपचार में दिया जा सके। वर्कशॉप से भविष्य के लिए तैयार हो रहे सर्जन चिकित्सकों को इसका फायदा मिलेगा।
