आग लगने से धधकने लगे हैं जंगल

आग लगने से धधकने लगे हैं जंगल

एक ओर वन विभाग जंगलों को आग से बचाने के लिए गोष्ठियां और जागरूकता कार्यक्रम करने में व्यस्त है और दूसरी तरफ मार्च महीने में ही चमोली के जंगल धधकने लग गए हैं। पीपलकोटी के पास कौड़िया के घने जंगल में आग लगी हुई है। आग को समय पर काबू नहीं किया जा सका, जिसके चलते आग पूरे जंगल में फैल गई। आग इतनी विकराल है कि आसपास के क्षेत्र में जबरदस्त धुआं फैला हुआ है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
इस साल अचानक गर्मी बढ़ने से मार्च महीने में ही वनाग्नि की घटनाएं होने लग गई हैं। बदरीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत कौड़िया और बिरही रेंज के बांज, बुरांस और चीड़ के संयुक्त जंगल में आग लगी है। देखते ही देखते कई हेक्टेयर घना जंगल आग की लपटों में घिर गया। सैकड़ों पेड़ और वनस्पति जल गई। सुबह होने तक आग जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले चुकी थी। जहां कल तक घना जंगल था वहां धुएं की लपटें उठ रही हैं, जिससे पूरे बंड और पीपलकोटी क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है। धुएं से लोगों की आंखों में जलन हो रही है। इन दिनों जंगल में बुरांस खिले हुए हैं, आग लगने से बांज और बुरांस के पेड़ों को बड़ी मात्रा में क्षति हुई है। आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो पूरा जंगल नष्ट हो सकता है।
——————————————
फोटो-27 एस-पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती भोजनमाताएं।
——————————
भोजन माताओं के लिए पाक कला प्रतियोगिता आयोजित

टिहरी, आजखबर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत भोजन माताओं को पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भोजन माता चंबा ब्लॉक की टीम विजेता रही।
राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान की सहायता से शिक्षा विभाग की पहल पर जिला स्तरीय भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चंबा प्रथम और नरेंद्रनगर द्वितीय रही। प्रतियोगिता में विशुद्ध गढ़वाली व्यंजन बनाए गए। होटल मैनेजमेंट संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी ने बताया कि भोजन माता पर स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार पकाकर देने की जिम्मेदारी होती है। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शरदा शर्मा और संस्थान के जसवंत जयाड़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह राणा, प्रदीप नेगी, कुलदीप सिंह, हितेश रमोला, उत्तम तोपवाल, हितेश बिष्ट आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *