ग्रेटर नोएडा में पुलिस और चोर गैंग के बीच मुठभेड़, रेलवे ट्रैक से निर्माण सामग्री चुराने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और चोर गैंग के बीच मुठभेड़, रेलवे ट्रैक से निर्माण सामग्री चुराने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले लोहा काटने के औजार व एक कैंटर बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश निर्माणाधीन फैक्ट्रियों तथा रेलवे ट्रैक की दिन में रेकी करके, रात के समय वहां चोरी करते थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों ने थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक से लोहे का सामान चोरी किया था। इन बदमाशों ने विभिन्न निर्माणाधीन कारखानों और रेलवे ट्रैक पर चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि बीती रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने की मंशा से एक कैंटर में सवार होकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर हिंडन नदी के पुस्ता के पास घेराबंदी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *