प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर राजेश ममर्गाइं ने अवगत कराया है कि 26 मार्च को कोहिमा नागालैण्ड में आयोजित हुई 56वीं राष्ट्रीय क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के 02 छात्रों एवं 01 छात्रा द्वारा प्रतिभाग किया गया। 2 किमी एथलेटिक्स में कक्षा 10वीं के छात्र प्रियांशु कुमार ने रजत पदक एवं मंयक राठौर ने चतुर्थ स्थान तथा 10 किमी एथलेटिक्स में गौरी कोठियाल द्वारा तेरहवां स्थान प्राप्त किया गया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के समस्त स्टॉफ एवं प्रधानाचार्य द्वारा विजेता छात्र खिलाड़ियों को बधाई दी।

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश संख्या-76/अनुदेश/ईईपीएस/2015/खण्ड-दो, 29 मई 2015 के प्राविधानों के क्रम में 26 मार्च को कोषागार देहरादून के सभागार से विधानसभावार अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन व्यय लेखे को अन्तिम रूप देने, निर्धारित अनुसूची 01 से 11 एवं सार विवरण एक से चार तक को भरने का नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, द्वारा प्रातः 10 बजे से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अभ्यथियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया कि निर्वाचन व्यय पंजिका के तीनों भाग को अद्धयावधिक करने के पश्चात उसके आधार पर ही अनुसूची 01 से 11 एवं सार विवरण एक से चार तक भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय पंजिका के तीनों भाग को अद्धयावधिक करने के पश्चात उसके आधार पर ही अनुसूची 01 से 11 एवं सार विवरण एक से चार तक एवं शपथ-पत्र में प्रायः होने वाली त्रुटियों के संबंध में भी अवगत कराया गया। विधिमान्य, अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण लेखा दाखिल करने एवं न करने तथा निर्धारित अवधि में लेखा दाखिल नहीं करने एवं सही लेखा दाखिल करने के परिणामों के संबंध में अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया। अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। बैठक के दौरान प्रशिक्षण में सुनील कुमार रतूड़ी, सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/वित्त नियंत्रक, आबकारी, उत्तराखण्ड, राजीव गुप्ता, संबद्ध अधिकारी, उपकोषाधिकारी एवं भरत सिंह, सहायक लेखाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *