डिटेक्टिव बना व्यापारी, जेब से मोबाइल हुआ चोरी; चोरों की तलाश में खंगाल डाले 35 CCTV फुटेज

डिटेक्टिव बना व्यापारी, जेब से मोबाइल हुआ चोरी; चोरों की तलाश में खंगाल डाले 35 CCTV फुटेज

उज्जैन की चिमनगंज मंडी में व्यापारी के मोबाइल चोरी की घटना सामने आई. मोबाइल चोरी होने के बाद व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी. इसी के साथ उसने E-FIR भी दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस से शिकायत के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने खुद चोरों का पता लगाने की ठानी. वहीं, इस कड़ी में उसने मंडी में लगे 35 CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला.कोई भी वारदात घटित होने के बाद फरियादी सीधे थाने पहुंचता है और पुलिस को अपने साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी देने के साथ पुलिस से यही अपेक्षा करता है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ कर उसकी समस्या का समाधान कर देगी. वहीं, उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यापारी की फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी तो व्यापारी खुद चोरों की पहचान करने में जुट गया और करीब 35 कैमरों के CCTV फुटेज खंगालने के बाद वह चोरों तक खुद ही पहुंच गया.

पूरा मामला 11 अगस्त 2024 का है. वी क्लॉथ मार्केट के कपड़ा व्यापारी आलोक अग्रवाल चिमनगंज मंडी क्षेत्र में सुबह 8 बजे सब्जी खरीदने गए थे. यहां सब्जी खरीदने के दौरान अचानक उनका मोबाइल कहीं गायब हो गया. जेब से मोबाइल गायब होने पर आलोक अग्रवाल ने तुरंत अपने एक मित्र की सहायता से खुद के मोबाइल पर फोन लगाया तो वह स्विच ऑफ हो चुका था. आलोक अग्रवाल ने तुरंत मोबाइल चोरी की इस घटना की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को आवेदन के माध्यम से देने के साथ ही E-FIR करवाई.

व्यापारी ने खंगाले 35 CCTV फुटेज

शिकायत दर्ज कराने के 5 दिन बाद भी चिमनगंज थाना पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. आलोक अग्रवाल खुद चोरों का पता लगाने मे जुट गए. आलोक ने चोरों का पता लगाने के लिए मंडी क्षेत्र में लगे करीब 35 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल डाली, जिसके बाद उनके हाथ एक ऐसा वीडियो आया, जिसमें चोरी की यह पूरी घटना कैद हो गई थी. यह CCTV फुटेज देखने पर पता चला कि इस चोरी की घटना को कुल तीन लोगों ने अंजाम दिया था.

facebook sharing button
whatsapp sharing button
messenger sharing button
twitter sharing button

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *