पांच वाहन सीज, 17 के किए चालान
देहरादून,। आरटीओ की टीम ने सोमवार को सहारनपुर रोड, आईएसबीटी, शिमला बाईपास आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फिटनेस के कागजात नहीं दिखा पाने, टैक्स जमा नहीं करने, ओवरलोडिंग करने पर पांच वाहनों को सीज किया गया। 17 वाहनों के चालान काटे गए। आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा ने बताया कि नियमों को ताक पर रखकर चलने वालों के खिलाफ लगातार विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अभियान परिवहन कर अधिकारी परिक्षित भंडारी की अगुवाई में चलाया गया।
