बैसाखी पर स्नान करने वालों से ज्यादा श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर डुबकी लगा गए
करीब डेढ़ साल के कारोनाकाल में पहली बार हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए कोई बंदिश नहीं थी। बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए बंदिश नहीं होने का असर भी दिखाई दिया। ऐसा सैलाब उमड़ा कि महाकुंभ के बैसाखी पर स्नान करने वालों से ज्यादा श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर डुबकी लगा गए। प्रशासन का दावा है कि शुक्रवार को 14 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। यही कारण है कि धर्मनगरी में सात माह बाद फिर कुंभ जैसा नजारा देखने को मिला।
