देहरादून में सचिवालय कूच के दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारीं

देहरादून में सचिवालय कूच के दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इसमें लगभग आठ कार्यकर्ता चोटिल हुए और कुछ लहूलुहान भी हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

उत्तराखंड की औद्योगिक इकाइयों में 70 प्रतिशत राज्य के मूल निवासियों को रोजगार देने का नियम जल्द लागू करने और बेरोजगारी भत्ता समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सुभाष रोड पर पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *