मंदिरों को बचाने के लिए कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक, 2021 पारित, कांग्रेस ने उठाए सवाल
कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक, 2021 राज्य विधानसभा में सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक संरचनाओं की रक्षा के लिए पेश किया गया है। इसपर बात करते हुए कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक कहते हैं, ‘हमने मंदिरों की सुरक्षा के लिए विधेयक पेश किया। हमें सभी धर्मों की संस्थाओं की रक्षा करनी है।’
कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक, 2021 पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि बोले, ‘हम कर्नाटक सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। अगर इसे पहले पेश किया जाता तो हम कुछ मुद्दों से बच सकते थे। कांग्रेस इस मुद्दे पर ड्रामा कर रही है।’ बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार को मंदिरों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर घेरा है।
