अपना क्लब लेकर आया थोक विक्रेताओं और दूकानदारों के लिए रोमांचक लाभ और ऑफर
देहरादून, फ़ास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स बी2बी होलेसेल प्लेटफॉर्म अपनाक्लब ने त्योहारों के शुभ अवसर पर थोक विक्रेताओं और दूकानदारों के लिए अनेक ऑफर्स की घोषणा करी ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ अपनाक्लब के ऐप पर ले सकते है कंपनी ने अपने वेयरहाउस को देहरादून में मई 2022 में लॉंच किया था अभी तक अपनाक्लब अपने 19 वेयरहाउसेस का लॉंच देश के अलग अलग शहरों में कर चुकी है दूकानदारों और थोक विक्रेताओं को लाभ पहुंचाने और त्योहारों के सीजन को और समृद्ध बनाने के लिए अपनाक्लब ने अपनी ऐप पर ये दिवाली मुनाफे वाली नामक ऑफर लॉंच किया है जिससे उनके ग्राहक रोज़ स्पिन डी व्हील नामक गेम में 51000 तक का बड़ा नगदी इनाम जीत सकते है इसके साथ ही थोक विक्रेता और दूकानदार अपने प्रत्येक बिल पर 2 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी उठा सकते हैं अपनाक्लब इस त्योहारों के महीने को दूकानदारों और थोक विक्रेताओं के लिए और अधिक समृद्ध बना रहा है।
कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ श्रुति ने कहा भारत के विभिन्न शहरों में हम जो प्रगति कर रहे हैं उसे देखकर हम खुश है त्योहारी सीजन के लिए, हम अपने ग्राहकों के लिए कई रोमांचक लाभ लेकर आए हैं हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं की यह त्योहारों का महीना हमारे साथ जुड़े हुए सभी थोक विक्रेताओं और दूकानदारों के लिए कैसा जाता है। सह-संस्थापक और सीओओ मनीष कुमार ने कहा अपनाक्लब के माध्यम से हमारा लक्ष्य डिजिटल थोक आपूर्ति की सुविधा लाना और साथ ही अपने कस्टमर्स को अत्यंत लाभ देना है दिवाली ऑफर एक माध्यम है जिससे थोक विक्रेताओं और दूकानदारों का दिवाली का त्योहार और ही लाभकारी हो अपनाक्लब के माध्यम से हम अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाइयों को बेहतर मार्जिन लोकप्रिय ब्रांड्स और विस्तृत सिलेक्शन मुहैया कराने के मकसद से हाइपर-लोकल माइक्रो-डिस्ट्रीब्यूशन व्यवसाय स्थापित कर रहे है कंपनी का उद्देश्य छोटे और मझौले विक्रेताओं का सशक्तिकरण करना है।
