स्पकीर खंडूड़ी ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। विजयदशमी के अवसर पर ऋतु खंडूड़ी ने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा की दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी अपने अंतस के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति हेतु संकल्पित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *