भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी विजयदशमी की शुभकामनायें

देहरादून, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी त्यौहार की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम से सबके लिए सुखद, समृद्ध व कल्याणकारी जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रभु का जीवन समस्त मानव जाति को तमाम कठिनाइयों को परास्त कर धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता आया है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड की महान जनता, तमाम संस्थाओं व हम सबको विकास मार्ग में आने वाली चुनौतियों का सामना कर, उत्तराखंड को श्रेष्ठतम राज्य बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *