बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख ख़ान इस वक्त बहुत मुश्किल वक्त से गुज़र रहे है

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख ख़ान इस वक्त बहुत मुश्किल वक्त से गुज़र रहे। जी हां इस बार मुसीबत शाहरुख खान पर नहीं, बल्कि उनके बेटे आर्यन पर आई है और किंग खान मजबूर हैं कि वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि शाहरूख अपने बेटे को बचाने के लिए जोर तो एड़ी-चोटी का लगा रहें, लेकिन मामला ही कुछ ऐसा है कि कुछ भी सही उनके लिहाज़ से नहीं हो रहा।बता दें कि शाहरुख के बेटे आर्यन ख़ान इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। आर्यन की ज़मानत के लिए कोर्ट में चार बार अर्जी डाली जा चुकी है, लेकिन आर्यन अब तक रिहा नहीं हो पाए हैं। आर्यन को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया था, फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।इस नाज़ुक वक्त में किंग खान को बॉलीवुड का पूरा सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन शाहरुख और गौरी इस वक्त बहुत परेशान हैं। एक्टर के एक दोस्त ने बताया है कि वो ठीक से सो नहीं रहे हैं। हाल ही में शाहरुख के परिवार के एक करीबी दोस्त ने एक मीडिया ग्रुप से बात की और ‘मन्नत’ के अंदर का हाल बताया है। गौरतलब हो कि दोस्त ने बताया, “उन्हें (शाहरुख) इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि ये सब इतना लंबा खिंच जाएगा। जैसे ही इंडस्ट्री में ये खबर सामने आई, सब लोग हैरान रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *