टाटा स्टील के दरवाजे और खिड़कियों के लिए खटीमा में खुली टाटा प्रवेश डीलरशिप

खटीमा, टाटा स्टील के पोर्टफोलियो में शामिल हुए नए दिग्गज ब्रांड-टाटा प्रवेश ने आज यहां ओली इंटरप्राइजेज, नजदीक निखिल पेंट, स्टेट हाईवे परोप डी. सी. ओली, खटीमा ने अपनी नयी डीलरशिप लॉन्च की, जहां स्टील के दरवाजों से लेकर खिड़कियों तक की शानदार और मजबूत रेंज मिलेगी। दिनेश ओली, डीलरशिप मालिक, टाटा प्रवेश, ने कहा, श्टाटा प्रवेश के प्रत्येक उत्पाद में स्टील की ताकत और लकड़ी की सुंदरता है। इसके अत्याधुनिक उत्पाद टिकाऊ होते हैं और घर में पक्की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। स्टील की ताकत और लकड़ी की सुंदरता के मेल वाले, टाटा प्रवेश दरवाजे और खिड़कियां कीमत, गुणवत्ता, टिकाऊपन और सुरक्षा के मामले में उपयोगकर्ताओं को पूर्ण मानसिक शांति प्रदान करते हैं।श्लकड़ी के दरवाजों के मामले में सबसे बड़ा खतरा दीमक का होता है। इसी तरह के अन्य खतरों के लिए भी सर्वाेच्च प्रतिरोध सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से हाई ग्रेड स्टील वाले दरवाजे बनाए जाते हैं। पूर्णता के हिसाब से तैयार, टाटा का हर उत्पाद गुणवत्ता और फिनिश में एक समान है। इसकी बनावट असली लकड़ी जैसी दिखती है। दरवाजों और खिड़कियों के लिए यहां एक ही स्थान पर सारे समाधान मिल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *