अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी। ——-मसूरी में अतिक्रमण ध्वस्त किया गया

मसूरी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्यवाही के पांचवें दिन राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा लंढौर बाजार आदि स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है।
उप जिलाधिकारी मसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सड़कों एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मसूरी में लगातार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अतिक्रमण चिन्हत कर सम्बन्धित को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए जा रहे है, जिन्हें जल्द ही हटाया जाएगा तथा यह अभियान अभी लगभग 15 दिन और चलेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी गतिमान रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
—————————————–
फोटो-11 सी-टीएचडीसी इंडिया परिसर ऋषिकेश में फहराया गया 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज।
—————————-
टीएचडीसी इंडिया में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

ऋषिकेश, आजखबर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड परिसर, ऋषिकेश में 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज पोस्ट का उद्घाटन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वर्तमान में सम्पूर्ण राष्ट्र स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों का जश्न मना रहा है, इसी क्रम में राजीव विश्नोई, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक द्वारा 30 गुना 20 फुट के तिरंगे का 100 फुट के फ्लैग पोस्ट पर उद्घाटन किया गया। जे. बेहेरा, निदेशक (वित्त) इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान टीईएस हाई स्कूल, ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस अवसर पर टीएचडीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है। टिहरी बांध एवं एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *