टोयोटा ने ‘अर्बन क्रूजर हाइराडर’ के साथ बी-एसयूवी सेगमेंट में किया प्रवेश
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भारत में बी एसयूवी सेगमेंट में नए अर्बन क्रूजर हाई राइडर का अनावरण किया। यह टोयोटा की पहली सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो भारत में अपनी तरह की पहली, बी एसयूवी सेगमेंट में है। टोयोटा की टिकाऊ मोबिलिटी पेशकशों में से एक के रूप में, अर्बन क्रूजर हाई राइडर को अपनी बोल्ड और परिष्कृत स्टाइल तथा उन्नत तकनीकी विशेषताओं के साथ टोयोटा की वैश्विक एसयूवी श्रृंखला में होना उसकी विरासत है, जो इसे इस सेगमेंट में एक आदर्श विकल्प बनाती है। नया मॉडल एक शानदार शांत केबिन के साथ सर्वोच्च प्रदर्शन और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ईंधन दक्षता प्रदान करता है, इससे नई एसयूवी भारतीय कार खरीदार की विविध आवश्यकताओं के लिए एक आदर्श मेल बन जाती है। उन्नत बॉडी निर्माण के आधार पर, अर्बन क्रूजर हाइडर को हरित भविष्य के लिए डिजाइन किया गया है, जो अनुकरणीय गतिशील प्रदर्शन, श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ईंधन किफायती, त्वरित त्वरण, कम उत्सर्जन और एक सुचारू ड्राइव का अनूठा संयोजन प्रदान करता है ।
