झांसी। शादीशुदा युवक को घर वालों ने प्रेमिका से मिलने पर टोका तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी।
झांसी। शादीशुदा युवक को घर वालों ने प्रेमिका से मिलने पर टोका तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने की बात उसने अपने एक दोस्त को फोन पर बताई। दोस्त तत्काल उसके पिता को साथ लेकर पहुंच गया। युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक गांव में ही जनसुविधा केंद्र का संचालन करता था।
