झांसी में सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा समेत सहारा इंडिया के आठ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज
झांसी में सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा समेत सहारा इंडिया के आठ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर सिविल लाइन निवासी संतोष कुमार गौड़ पुत्र प्रेमकिशोर गौड़ की तहरीर पर दर्ज की गई। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले उसने सहारा इंडिया की निवेश स्कीम से प्रभावित होकर पैसे जमा किए थे। इसके बाद परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी रकम नहीं लौटाई गई।
