ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता में पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला के सत्यम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, विषय पर पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में सत्यम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने विजेता छात्र को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश सकलानी, नवनीश शर्मा, बीरेंद्र किशोर गौड़, अनीता भट्ट, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत, आशीष चौहान, बिशन सिंह, दिविशंकर नैथानी, जयेंद्र चमोली, शैलेश कंडारी, नरेश पुंडीर, अमित डोभाल आदि शामिल थे।
