दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘संस्कृति’ की शुरुवात आज तुलाज़ इंस्टिट्यूट में हुई । फेस्ट का उद्घाटन तुलाज़ ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार जैन, सचिव संगीता जैन, कार्यकारी निदेशक सिल्की जैन मारवाह, निदेशक रौनक जैन, उपाध्यक्ष प्रौद्योगिकी डॉ. राघव गर्ग और निदेशक डॉ. संदीप विजय ने किया। दर्शकों को संबोधित करते हुए, चेयरमैन सुनील कुमार जैन ने कहा, “कोरोनावायरस महामारी ने इतने लंबे समय तक हमारे सभी जीवन को रोक दिया था। 2 साल की लंबी अवधि के बाद, हम इस वर्ष संस्कृति को जोश और उत्साह के साथ मनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। संस्कृति का हर संस्करण समय के साथ बेहतर होता आया है और इस साल भी संस्कृति में आप सभी के लिए कई विशिष्टताएं हैं। फेस्ट के पहले दिन की शुरुआत कॉलेज की एक छात्र निहारिका साहू द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद अभिषेक शंकर एंड ग्रुप द्वारा रॉकिंग बैंड प्रदर्शन देखने को मिला। बाद में कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा बीच थीम पर फैशन शो प्रस्तुत किया गया। ट्रायो डांस, अंश वर्मा, प्रियांशु, मयंक भट्ट, आदर्श और अगुंग, सोनम, बॉयज ट्रायो, अंशिका श्रीवास्तव, बॉली दिवा, जय शर्मा, मोनिका और यादी, रुद्राक्ष बैंड, कंगकू, खुशी सिन्हा, अदनान, साहिल कटारिया, रौनक कुमार, भांगड़ा, अदिया और नेपाली रैप समेत कई समूह और एकल नृत्य व संगीत प्रदर्शन भी प्रस्तुत किए गए। नृत्य और संगीत के अलावा, दर्शकों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्टैंड-अप कॉमेडी का भी खूब लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर बोलते हुए, कार्यकारी निदेशक सिल्की जैन मारवाह ने कहा संस्कृति हम सभी के लिए मात्र एक कार्यक्रम होने से कई ज्यादा अधिक महत्व रखता है। इस उत्सव का मकसद विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए टुलाइट्स व अन्य कॉलेजों के छात्रों को एक मंच प्रदान करना है। यह उत्सव छात्रों को एकत्रित कर उनमें दोस्ती की भावना को बढ़ावा देता है, और यह दोस्ती सालों तक चलती है।” उन्होंने आगे कहा, संस्कृति 2022 के समापन दिवस में सचिन-जिगर, ऐश किंग, सुमेधा कर्माहे और राकेश मैनी सहित प्रसिद्ध और लोकप्रिय कलाकारों द्वारा दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। फेस्ट के पहले दिन तुलाज़ इंस्टिट्यूट और तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं सहित अन्य अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) का सोमवार को शुभारंभ किया गया। 09 से 12 मई तक आयोजित ‌होने वाले एटीएम के पहले दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन के पवेलियन के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और इंडिया टूरिज्म पवेलियन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एटीएम में लगे उत्तराखण्ड समेत विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड साहसिक खेलों का खजाना है। ऐसे में उत्तराखण्ड सा‌‌हसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां रोमांच से भरपूर साहसिक पर्यटन की अमीम संभावना है। प्रदेश में साहसिक खेलों की संभावनाओं और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से प्रति वर्ष उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुबई समेत दुनिया भर में बसने वाले भारतीय मूल के लोगों से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि एक बार उत्तराखण्ड अवश्य आएं। उत्तराखण्ड में हिमालय की सुंदर चोटियों व विश्व प्रसिद्ध चारधाम समेत गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है। जहां आप पुण्य लाभ कमाने के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं। इस अवसर पर अपर महानिदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय रूपिंदर बराड़, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल शिव शेखर शुक्ल, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद बोर्ड के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित कई गणमान्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *