ट्रेन में यात्रा को दिव्यांग बनवा सकेंगे ऑनलाइन रेल यात्रा पास,जानिए कैसे

ट्रेन में यात्रा को दिव्यांग बनवा सकेंगे ऑनलाइन रेल यात्रा पास,जानिए कैसे

ट्रेन में यात्रा करने वाले दिव्यांगों को रेल पास बनवाने के लिए अब रेलवे मंडल कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दिव्यांगों की सहूलियत के लिए रेलवे ने ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था शुरू की है। दिव्यांग रेल पास के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर आवेदन कर पास बनवा सकेंगे।   ट्रेन में सफर करने वाले दिव्यांग यात्रियों को रियायती पास दिया जाता है। जिसके माध्यम से दिव्यांग यात्री ट्रेन में सफर करते हैं।

लंबे समय से दिव्यांगों के मैनुअल पास जारी किए जाते थे। जिसके लिए बकायदा दिव्यांगों को मुरादाबाद रेल मंडल कार्यालय तक जाना होता था। ऐसे में उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने ऑनलाइन वेबसाइट शुरू की है।  जिसके माध्यम से दिव्यांग यात्री ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने के बाद प्रक्रिया पूरी करने के बाद पास संबंधित रेलवे स्टेशनों पर भेज दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *