सरकार बनाने को लेकर इमरान खान ने तालिबान को दी चेतावनी- नहीं किया सभी गुटों को शामिल तो होगा गृहयुद्ध

सरकार बनाने को लेकर इमरान खान ने तालिबान को दी चेतावनी- नहीं किया सभी गुटों को शामिल तो होगा गृहयुद्ध

तालिबान और पाकिस्तान के बीच सरकार के गठन को लेकर तनातनी पैदा होती नजर आ रही है। तालिबान के सख्त बयान के बाद अब एक बार फिर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने तालिबान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर देश में एक समावेशी सरकार के गठन नहीं किया तो आने वाले समय में गृहयुद्ध होगा। बता दें कि इमरान खान के ऐसे ही बयान पर तालिबान ने कहा था कि अफगानिस्तान में एक ‘समावेशी’ सरकार स्थापित करने के लिए कहने का किसी देश को कोई अधिकार नहीं है। इतना ही नहीं इमरान खान ने तालिबान सरकार को मान्यता देने के लिए अपनी शर्तों में कहा है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल ऐसी आतंकवादी ठिकानों के लिए नहीं होना चाहिए जिससे पाकिस्तान की सुरक्षा को खतरा हो।

बीबीसी को दिए अपने एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा, “अगर वे सभी गुटों को शामिल नहीं करते हैं तो आज नहीं तो कल वहां गृहयुद्ध होगा” उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब होगा कि अफगानिस्तान अस्थिर और अराजक होगा इसके अलावा यह आतंकवादियों के लिए स्वर्ग बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *