उत्तराखंड में कांग्रेस का विकल्प बनेगी आपः रविंद्र आनंद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह आनंद ने बताया की पिछले 40 वर्षाे से कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2022 विस चुनावों में धनौल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह टोपी पहना कर बिष्ट को पार्टी में शामिल किया उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट को संगठन की गहरी समझ और जनता के बीच मजबूत पैठ से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलने जा रही है। उन्होंने कहा अब कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता यह समझ चुके हैं की कांग्रेस में उनका कोई भविष्य नहीं है। आम आदमी पार्टी ही मात्र विकल्प है। उन्होंने निकट भविष्य में भी इसी प्रकार कांग्रेस के बड़े नेताओं के आने के संकेत दिए।
——————————————
टिहरी में क्याकिंग का प्रशिक्षण 17 से 30 मई तक

देहरादून, आजखबर। जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत कोटी कालोनी टिहरी में स्व0 दिनेश सिंह रावत, साहसिक खेल अकादमी में 17 मई से 30 मई तक बेसिक क्याकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है, जिसके अन्तर्गत वॉटर स्पोर्टस में रुची रखने वाले जनपद देहरादून के युवाओं का चयन कर संदर्भित प्रशिक्षण दिलवाया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक युवा (युवक/युवती) क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय, 45 गांधी रोड देहरादून से संदर्भित प्रशिक्षण हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन पत्र पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। युवाओं का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जाएगा।
उक्त के अतिरिक्त माह जून 2022 में पर्वतारोहण भारतीय रंघ, नई दिल्ली के माध्यम से गढ़वाल में अवस्थित श्रीकंठ पर्वत 6133 मीटर पर पर्वतारोहण अभियान कराया जाना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय गांधी रोड़ देहरादून से प्राप्त कर पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए 19 मई तक कार्यालय में जमा कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *