28 बाडी वार्न कैमरे पुलिस कार्मिकों को वितरित किये
चारधाम यात्रा को देखते हुये पुलिस कार्मिकों को 28 बार्डी वार्न कैमरे प्रशिक्षण देने को वितरित किये गये। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि इससे पुलिस कार्यवाही में पादर्शिता आयेगी।
पुलिस लाईन चंबा में बार्डी वार्न कैमरों के संचालन का प्रशिक्षण देने के बाद 28 बाडी वार्न कैमरे पुलिस कार्मिकों को वितरित किये गये। यह कैमरे तपोवन, कैलाश गेट, बीपूरम व कोटी कालोनी में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और संवेदनशीलता के दृष्टिगत रखते हुये कैमरों को संचालन किया जायेगा। वायन लैस प्रभारी मनीष ममगाई ने सभी पुलिस कार्मिकों को बाडी वार्न कैमरों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। कैमरे का प्रयोग कैमरे को कंधों पर लगाकर किया जा सकेगा। इससे चारधाम यात्रा संचालन, दुर्घटनाओं का शांति व्यवस्था बनाने के दौरान किया जायेगा। इससे पुलिस कार्यवाही की पारदर्शिता बनेगी।
