राजधानी में हरियाली को विकसित करने के लिए विभाग कर रहा सर्वे, प्रदूषण की समस्या से भी मिलेगी निजात

राजधानी में हरियाली को विकसित करने के लिए विभाग कर रहा सर्वे, प्रदूषण की समस्या से भी मिलेगी निजात

दिल्ली में फ्लाईओवर अब और भी सुंदर दिखेंगे। इनके दोनों तरफ व लेन के मध्य में हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस बारे में निर्देश दिए हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों का निर्देश दिए थे कि प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली में हरियाली पर और अधिक जोर दिया जाए। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग इस प्रयास में है कि हरियाली को और बेहतर कैसे किया जा सके।

विभाग सर्वे करा है कि कौन से ऐसे स्थान हैं जहां हरियाली विकसित की जा सकती है। इसके लिए सड़कों के किनारे खाली स्थान ढूंढे जा रहे हैं। फ्लाईओवरों व सड़कों के मध्म भी ये स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां पर हरियाली नहीं है। कुछ इलाकों में यह प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई है। दक्षिणी दिल्ली के तहत मुनिरिका और अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर के नीचे कम हो रही हरियाली को फिर से विकसित किए जाने की तैयारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *