19 नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान एवं मेला है। स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

19 नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान एवं मेला है। स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर पुलिस ने मेला सेल का गठन कर दिया है। एसएसपी ने अतिरिक्त फोर्स के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा है। 18 नवंबर की सुबह तक फोर्स मिल जाएगी। पुलिस ने वाहनों का रूट और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। श्रद्धालुओं के लिए बॉर्डर खुला रहेगा। श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने की अपील की जाएगी। रैंडम सैंपलिंग भी होगी। गंगा स्नान के दौरान भी कोरोना नियम का पालन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *