टीम ने कालेज की व्यवस्थाओं को परखा

राजकीय व्यवसायिक कालेज बनास पैठाणी की व्यवस्थाएं श्रीदेव सुमन विवि की संबंद्घता टीम ने बारीकी से परखी। कालेज प्रशासन ने टीम के सामने विस्तार से कालेज से जुड़ी प्रत्येक जानकारी रखी। टीम ने कालेज की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। टीम विशेषज्ञों ने साथ ही कमियों को जल्द ही दूर किए जाने के निर्देश भी कालेज प्रशासन को दिए।
राजकीय व्यवसायिक कालेज बनास पैठाणी में श्रीदेव सुमन विवि द्वारा गठित संबंद्घता टीम पहुंची। टीम में विशेषज्ञ प्रो. डीपी भट्ट, प्रो. अनीता तोमर, प्रो. एमपी थपलियाल, डा. रोहित वर्मा व ईई अशोक यादव शामिल रहे। विवि‌ की संबंद्धता टीम ने कालेज में शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए स्नात्तक स्तर पर बीएससी पाठ्यक्रम संचालन की व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। कालेज में अभी तकनीकी पाठ्यक्रमों के संचालन को लेकर टीम आनी बाकी है। कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा. राजेश उभान ने बताया कि कालेज में वर्ष 2021 में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित व कम्प्यूटर विज्ञान विषय के साथ बीएससी की कक्षाओं का संचालन शुरु कर लिया गया है। कालेज में अभी 15 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि छह प्रयोगशालाओं का तीन मंजिला लैब भवन, 10 कक्षा-कक्षो का दो मंजिला एकेडमिक भवन, कम्प्यूटर लैब भवन, वर्कशॉप व प्रशासनिक भवन तैयार हो गए हैं। जबकि दो छात्रावासो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। डा. उभान ने बताया कि संबंद्घता टीम के सामने कालेज से जुड़ी प्रत्येक जानकारी रखी गई है। टीम के विशेषज्ञों ने बारीकी से व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि राजकीय व्यवसायिक कालेज बनास पैठाणी प्रदेश का पहला व्यवसायिक कालेज है। कालेज में अभी बीएससी की कक्षाओं का ही संचालन शुरु हुआ है। जबकि व्यवसायिक पाठ्यक्रमो के जल्द संचालन की उम्मीद है। इस अवसर पर कालेज के विशेषकार्याधिकारी कुलदीप रावत, डा. आलोक कंडारी, डा. सुधीर कोठियाल, गौरव जोशी, मुकेश कंडारी, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *