सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुईं दिव्या अग्रवाल, बोलीं- फिनाले परफॉर्मेंस से पहले पता चला और…

सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुईं दिव्या अग्रवाल, बोलीं- फिनाले परफॉर्मेंस से पहले पता चला और…

बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने वालों को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन का पता घर के अंदर नहीं चल सका था। वे जैसे-जैसे बाहर आए तो उन्हें पता चला। ऐसा ही कुछ हुआ बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल के साथ। दिव्या जब घर के अंदर थीं तो उन्होंने कई बार सिद्धार्थ का नाम लिया था। उन्हें उम्मीद थी कि सिद्धार्थ उनके गेम की तारीफ करेंगे लेकिन फिनाले के पहले जब उनके सामने सच्चाई आई तो वह शॉक्ड रह गईं। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है।

दिव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, किसी ने सही कहा है, जिन्हें हम प्यार करते और खो देते हैं वे हमेशा अनंत तक दिल के तारों से जुड़े रहते हैं। मुझे सिद्धार्थ शुक्ला की दिल तोड़ने वाली खबर का पता फिनाले के ठीक पहले चला। यह शॉकिंग और सुन्न कर देने वाला था। उनकी प्रोफेशनल जर्नी ने मुझे और कई लोगों को सिखाया और प्रेरणा दी। जिन्हें हम प्यार करते हैं, वे कहीं नहीं जाते, वह हमेशा हमारी यादों और बातों में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *