सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

जयदेव प्रसाद उमादत्त कुडियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौदहबीघा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित मॉडल तैयार कर उनके प्रयोग, महत्व और पद्धति के बारे में जानकारी दी।
नरेंद्रनगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, राइंका आगर एवं जिला विज्ञान समन्वयक टिहरी गढ़वाल के प्रवक्ता अलख नारायण दुबे, प्रवक्ता रामाश्रय, दीपक तायल और शिशुपाल रावत ने संयुक्त रूप से छात्राओं के विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी रावत और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह नेगी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 11 की प्रतिभा भट्ट ने पास्कल के नियम पर आधारित मॉडल, कक्षा नौ के विकास ने पाइथागोरस नियम, कक्षा 10 की सिमरन नौटियाल और अंजलि बिष्ट ने सोलर पावर इरीगेशन, कक्षा नौ की पिंकी कश्यप ने उत्सर्जन तंत्र के मॉडल तैयार कर उसकी जानकारी दी। इस मौके पर प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, शांतिप्रकाश, कविता नेगी, कविता ध्यानी, रेनू भट्ट, ऊषा, विनिता, अर्चना, नमिता, दीपिका, रंजना, आशा, कृष्णा और तृप्ति आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *