परिजनों ने पबजी खेलने से रोका तो छात्र हुआ लापता

देहरादून,  परिजनों ने पबजी खेलने से रोका तो डालनवाला कोतवाली क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्र लापता हो गया। छात्र की स्कूटी पुलिस ने हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र से बरामद की है। पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को अपहरण में तब्दील कर लिया है।
इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि घटना बीते 27 जनवरी की थी, जब बॉडीगार्ड राजपुर रोड डालनवाला निवासी ने एक छात्र कोचिंग के लिए निकला था। लेकिन कोचिंग नहीं पहुंचा। इससे पहले परिजनों ने उसे पबजी खेलने से मना किया था। सोशल मीडिया पर छात्र ने खुद को न तलाशने की बात लिखी थी। छात्र को तलाश करते करते पुलिस हरिद्वार पहुंची थी। जहां उसकी स्कूटी मिली थी। नाबालिग कक्षा 11वीं का छात्र था। पुलिस के मुताबिक पबजी गेम में कई लाख रुपये छात्र गवां चुका था। इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी को अपहरण के केस में तब्दील कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *