आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हरिद्वार में रविवार को पहला राजनीतिक कार्यक्रम था
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हरिद्वार में रविवार को पहला राजनीतिक कार्यक्रम था। सिडकुल क्षेत्र के होटल में आटो चालकों से खास मुलाकात और पत्रकार वार्ता के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे अरविंद केजरीवाल मध्य हरिद्वार पहुंचे।जैसे ही अरविंद केजरीवाल ट्रक पर बनाए गए रथ पर सवार हुए, कार्यकर्त्ताओं का जोश बढ़ गया। कार्यकर्त्ताओं ने झंडे लहराकर और नारेबाजी कर अरविंद केजरीवाल का हरिद्वार में गर्मजोशी से स्वागत किया। पुराना रानीपुर मोड से रथ पर सवार होकर अरविंद केजरीवाल शंकर आश्रम की तरफ रवाना हुए
