भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan T20 World Cup) के बीच आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Dubai International Stadium) में महामुकाबला खेला जाएगा
भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan T20 World Cup) के बीच आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Dubai International Stadium) में महामुकाबला खेला जाएगा. मुकाबला शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच रिश्तों की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए उनमें बहुत कम खेल गतिविधियां होती हैं. ऐसे में जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने होती हैं तो दर्शकों का उत्साह भी बुलंदियों पर होता है.
