वैटरन टीम के गठन को चयन ट्रायल 11 नवंबर को

देहरादून, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया है कि अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2022-23 में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखण्ड राज्य की सिविल सर्विसेज महिला, पुरूष एवं महिला वैटरन टीम के गठन हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 11 नवंबर 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 18 एवं 19 नवंबर 2022 को परेड ग्राउन्ड, देहरादून में आयोजित किए जाएंगे। जनपद एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले महिला, पुरूष एवं महिला वैटरन खिलाड़ियों को आधार कार्ड की प्रति, दोनों वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र की प्रति, अध्यक्ष/विभागाध्यक्ष से अनुमति प्रमाण-पत्र/अनापत्ति प्रमाण-पत्र की प्रति, कार्मिक की विभागीय आई0डी0, मोबाईल नंवबर व ई-मेल आई0डी आदि प्रपत्र अपने साथ लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *