अग्निपथ को लेकर यूकेडी का मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन, पीएम को भेजेंगे ज्ञापन

देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की सेना मे अस्थाई भर्ती की अग्निपथ योजना के प्रति उत्तराखण्ड के युवाओं मे बहुत ज्यादा गुस्सा है और यह योजना युवाओं के सेना मे जाने के सपनों पर कुठाराघात है। अग्निपथ को लेकर यूकेडी का मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा और पीएम को ज्ञापन भेजे जाएंगे। यूकेडी नेता सेमवाल ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिह ऐरी के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसमे केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध मे आगामी सोमवार को सभी जिला और तहसील मुख्यालयों तक काली पट्टी बांधकर एक पैदल मार्च का आयोजन करेगी और जिलाधिकारियों और उपजिलाधिकारियों के माध्यम से अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेगी। सेमवाल ने उत्तराखंड के  सभी उत्तराखंडी युवाओं, माताओं, बहनों, नागरिकों और सैनिक संगठनों से निवेदन किया हैं कि इस पैदल मार्च मे भागीदारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *