स्पीकर ने हरितालिका तीज की बधाई दी
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने हरितालिका तीज की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैद्यउन्होंने तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए लोगों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि उत्तराखंड के जन-जीवन में पारंपरिक तीज-त्यौहार रचे बसे हैं। इनका हमारी संस्कृति में विशेष महत्व और प्रभाव रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को अपनी मूल संस्कृति से जुड़े त्यौहारों और परम्पराओं को सहेजने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
