आप महिला विंग के विस्तार की घोषणा करते हुए। ——————————— आप पार्टी ने महिला विंग में किया विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश महिला विंग प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने आज महिला विंग में विस्तार करते हुए कई महिलाओं को नई जिम्मेदारियां देते हुए संगठन का विस्तार किया है। उन्होंने हेमा भंडारी, मंजू तिवारी और राधा सिंह को महिला मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। सीमा कश्यप को प्रदेश महासचिव संगठन बनाया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग की ज़िम्मेदारी रीना नेगी पौड़ी, पूजा मेहरा अल्मोड़ा, बबीता चंद पिथौरागढ़ को दी गई है। उन्होने आगे जानकारी दी कि महिला प्रदेश संगठन समन्वयक सुधा पटवाल को बनाया गया है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी रचना रावत कोटद्वार, सुदेश सैनी मसूरी, नीरू रावत रामनगर को जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने संगठन विस्तार करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी अपने संगठन को धरातल पर लगातर मजबूत कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के निर्माण में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है और आम आदमी पार्टी मातृशक्ति का सम्मान करती है। मातृशक्ति ने इस प्रदेश के निर्माण के लिए हमेशा ही सर्वाेच्च भूमिका निभाई है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही विधानसभा स्तर पर संगठन में विस्तार करेगी और मातृशक्ति को नई जिम्मेदारी देगी। शिशुपाल रावत ने आगे बताया कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस हो, इन दोनों दलों ने हमेशा ही महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है।
बीते विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने जो वादा मातृशक्ति से किया था वह वादा भी पूरा ना करते हुए महिलाओं को विधानसभा में वादे अनुसार टिकट नहीं दिए गए जबकि आम आदमी पार्टी ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए अपने कहे अनुसार महिलाओं को विधानसभा में टिकट वितरण किए। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन धरातल पर बहुत तेजी से खड़ा हो रहा है और आने वाले कुछ समय में यह संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश में जो भूमिका पुरुषों की है वैसे ही भूमिका प्रदेश में महिलाओं की भी है इसीलिए आम आदमी पार्टी का महिला विंग महिलाओं को सम्मान देने के लिए कटिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *