एसबीआई जनरल में, हम अपने किसानों को समर्थन और सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत गर्व का अनुभव करते हैं
नैनीताल (संवाददाता)। एसबीआई जनरल में, हम अपने किसानों को समर्थन और सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत गर्व का अनुभव करते हैं, जो इस देश को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं, विशेष रूप से हमारे जैसे कृषि प्रधान समुदाय में।एसबीआई जनरल ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 में उत्तराखंड में खरीफ फसल में नुकसान के दावों का 100 प्रतिशत भुगतान किया है और संबंधित सरकारी प्राधिकरण से आवश्यक मंजूरी प्राप्त की है, जो अक्टूबर 2021से प्रभावी है. कंपनी ने सम्पूर्ण देश में पीएमएफबीवाई योजना के अंतर्गत पिछले 7 वर्ष से बड़ी संख्या में किसानों को बीमा संरक्षण प्रदान किया है एवं उनके दावों की वस्तु-स्थिति के सम्बन्ध में और आने वाले मौसमों में उनके फसल को सुरक्षित करने के लिए किसानों को सभी आवश्यक सहायता के साथ समर्थन प्रदान करने लिए प्रतिबद्ध है।
