फरार दस हजार रुपये के इनामी बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार जिले से फरार दस हजार रुपये के इनामी बाबा को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने हापुड़ जिले से आरोपी की गिरफ्तारी की। उसे हरिद्वार लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी बाबा के खिलाफ दून और हरिद्वार जिले में मुकदमें दर्ज हैं।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि भूमा निकेतन आश्रम, हरिद्वार के मैनेजर राजेंद्र शर्मा की ओर से ज्वालापुर थाने में इसी साल केस दर्ज कराया गया। आरोपी काफी दिनों से फरार था। उस पर कुछ दिन पहले दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोप है कि भूमा निकेतन आश्रम के पीछे करीब 9120 वर्ग मीटर जमीन को कई वर्ष पूर्व में उनके आश्रम द्वारा खरीद कर लिया गया था। वेदानन्द सरस्वती आदि ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी की नियत से उसी जमीन को दोबारा से किसी और को विक्रय कर दिया। वर्तमान में जमीन की कीमत करोड़ों में है। फरार वेदानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार पुलिस कोशिश कर रही थी। उसकी जानकारी जुटाकर एसटीएफ ने हापुड़ के द्वारा कस्बे से गिरफ्तार किया है। आरोपी वेदानंद भारती खुद को शारदा आश्रम का ट्रस्टी बताता है। आरोपी दो बार पहले भी जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *