सब-स्टेशन को शीघ्र चालू करने की मांग की
कांग्रेसियांे ने शीशमहल, सेंट पॉल स्कूल के सामने बने सब-स्टेशन को शीघ्र चालू करने की मांग की। सोमवार को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर स्थित बिजली निगम के कार्यालय में डीजीएम तरुण कुमार को ज्ञापन दिया। इस दौरान कार्यकर्ता ने कहा कि सब स्टेशन के चालू होने से शीशमहल क्षेत्र की बिजली की समस्या हल हो सकेगी। शीशमहल क्षेत्र की बिजली की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। आए दिन विद्युत कटौती होती रहती है। बावजूद इसके लंबे समय से तैयार सब स्टेशन को अब तक चालू नहीं किया गया, जिससे जनता में रोष है। इस दौरान प्रदेश महासचिव राजेंद्र सुयाल, नागेंद्र चौहान, अरुण गौड, राजकुमार यादव, हेमंत बोरा, राजेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
